
नर्मदापुरम / शासन के निर्देश अनुसार प्रत्येक माह की प्रथम तिथि को सभी शासकीय कार्यालयो में राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का गायन किया जाता है। इसी क्रम में 1 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का गायन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर अनिल जैन सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारीगणों ने उपस्थित रहकर वंदे मातरम का गायन किया।

