
नर्मदापुरम / इनरब्हील क्लब नर्मदापुरम डिस्ट्रिक्ट 304 ने 2026- 27 जुलाई माह के पहले दिन, पहले प्रोजेक्ट डॉक्टर्स डे एवं सी ए डे पर जीवन धारा पर कार्य किया। नवीन कार्य करने की अध्यक्ष ऋतु जैन ने बताया कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं और हमें अपने नए सत्र की शुरुआत उनको सम्मानित करके शुरू करना चाहिए।
कई वर्षों से शहर और समाज को अनवरत सेवा भाव से अपनी सेवाएं प्रदान करते आ रहे दंपति डॉ. श्रवण मालवीय और डॉ. श्रुति मालवीय को इनरब्हील क्लब नर्मदा पुरम द्वारा पुष्प गुच्छ और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब के उपाध्यक्ष डॉक्टर ममता सिंह चौहान को भी सम्मानित किया गया। मित्रता, सेवा और सद्भावना के मंच इनरब्हील क्लब में हमारे क्लब की परंपरा है की सेवा हो या प्रोत्साहन शुरुआत अपने घर से ही करना चाहिये। इसी तारतम्य में इनर व्हील क्लब नर्मदापुरम, कोषाध्यक्ष महू चौधरी की बेटी डाक्टर रिया चौधरी को पुष्प गुच्छ और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इनरब्हील सदस्य संगीता गुप्ता के पुत्र डॉ. सक्षम गुप्ता, उपाध्यक्ष ममता सिंह चौहान की सुपुत्री डॉक्टर आकांक्षा सिंह चौधरी, एडिटर विजेता दुबे की सुपुत्री इशिता दुबे, प्रीति मालवीय की सुपुत्री डा. श्रेया मालवीय, डा. लक्ष्य मालवीय, निधि जैन की सुपुत्री सी ए अवनी जैन को इनर व्हील क्लब द्वारा ढेर सारी बधाइयां प्रेषित की गई एवं उनके भावी भविष्य की कामनाएं की गई।
डॉ. श्रुति मालवीय ने अपने उद्बोधन में बताया कि जब हम किसी बीमारी के इलाज हेतु डॉक्टर के पास आते हैं तो उसे समय सबसे बड़ी चीज है विश्वास, जो कि मरीज को अपने डॉक्टर पर करना चाहिए , और इसके जरिए आपकी हीलिंग पॉजिटिव हो जाती है और आप जल्दी ठीक हो जाते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋतु जैन, नीरजा फौजदार, उपाध्यक्ष डॉ. ममता सिंह चौहान, आइएस ओ वंदना समैया, कोषाध्यक्ष मऊ चौधरी, एडिटर विजेता दुबे, अंजू गुप्ता, निधि जैन, स्वाति जैन, सीमा गुप्ता एवं किरण विश्वकर्मा की उपस्थिति रही। सचिव अंशु अग्रवाल ने आभार माना।

