
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् ने मध्यप्रदेश शासन की एक अभिनव पहल जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक तीन चरणों में संपन्न हुआ। जिसमें माखननगर मंगल बाजार, बालाजी मंदिर स्थित प्राचीन बावड़ी पर श्रमदान, संगोष्ठी एवं दीपदान किया गया। विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। जिसमें नीतिराज सिंह यादव, हरीश नामदेव, हर्ष तिवारी, राकेश कीर, सुरेश यादव, मनीष चतुर्वेदी, विपिन यादव, नीरज चतुर्वेदी, प्रदीप दीवान धुर्वे खारदा, गेंदालाल यादव, शुभम गोस्वामी गूजरवाड़ा , मोनू मांझी उपस्थित रहे।

