

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम जनपद पंचायत नर्मदापुरम में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।
अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका द्वारा अभियान को जिले में सफलतापूर्वक संचालित किया। अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई, गहरीकरण, जल संरक्षण हेतु विविध गतिविधियां निरंतर आयोजित की गई। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह की गरिमामय उपस्थिति में जिला कलेक्टर द्वारा परिषद के जिला समन्वयक श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी, सिवनी मालवा के विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा, केसला के समन्वयक विवेक मालवीय, सुखवती वर्मा माखन-नगर, नरेंद्र देशमुख बनखेड़ी इन सभी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर कार्य की सराहना की गई। इस दौरान नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सोहागपुर के विधायक विजयपाल सिंह, जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, समाजसेवी उपस्थित रहे।

