
नर्मदापुरम / प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के आगमन पर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सई कृष्ण एस. थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, वनमंडलाधिकारी गौरव शर्मा, उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ऋषभा नेताम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

