
नर्मदापुरम / पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में मंगलवार को डॉक्टरों द्वारा बच्चियों का दातों का परीक्षण किया गया है।एवं दांतों की साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय से आए हुए स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर हर्षिता सचदेव एवं डॉक्टर हेमलता द्वारा बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत के द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई एवं हमें रोज सुबह उठकर योग करना चाहिए़। जिससे कि हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है। पीएम श्री के प्राचार्य सतीश खालको प्रधानपाठक, महेश कुमार रायकवार, जनशिक्षक रामभरोस यादव, ओ पी तिवारी, विनय सोनिया, आदित्य बड़कुर आदि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर के द्वारा दांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में प्रधानपाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

