
नर्मदापुरम / मंगलवार को नगरपालिका से तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने शासकीय सेवा में रहते हुए अपने कर्तव्य निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उनकी सेवानिवृत्ति पर नगरपालिका कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि कैलाश तिवारी, मनोहर कहार एवं शांति मंडल सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गई । नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । सेवानिवृत्त समारोह में पूर्व नपा उपाध्यक्ष अशोक कुशराम, पार्षद संदीप सिंह ठाकुर, स्मृति सोनी, दाताराम सगर, सुनील अवस्थी, सुनील राठौर, यशोदानंदन शर्मा, नंदा संतोरे, प्रेमलता यादव, गौरव वर्मा, आसिफ खान और अर्चना मंडल उपस्थित थे।
——————-

