
नर्मदापुरम / स्वर्णकार युवा क्रांति मंच ने अपना 11वां स्थापना दिवस सो उल्लास सादगीपूर्ण मनाया। स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं ज़िला नर्मदापुरम अध्यक्ष शिवानंद सोनी ने बताया कि स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी के निर्देशानुसार मनाया गया है। इस अवसर पर शा उ मा विद्यालय एस पी एम नर्मदापुरम के परिसर में मंच का 11वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर, सादगीपूर्ण एवं गरिमा के साथ सो उल्लास मनाया । मीडिया प्रभारी शिवानंद सोनी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा और स्टाफ द्वारा भी पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा, व्याख्याता योगेश तिवारी, श्रीमती अंजना उपाध्याय, श्रीमती प्रमिला चौधरी, श्रीमती सुधा सैनी, विष्णु संतोरे, देवेंद्र राजपूत ने पौधारोपण में उपस्थित रह कर सहयोग प्रदान किया। विद्यालय प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा ने स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण का पुनीत कार्य बताया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी ने इसी शाला परिसर में विगत 8-9 वर्ष पूर्व किए गए पौधरोपण जो अब वृक्ष बन गए हैं । उनकी छांव की भी असीम सुखानूभूति प्राप्त की।कार्यक्रम के अंत में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक स्व. श्री अभय कुमार सोनी दिल्ली को भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी श्री सोनी ने किया। इस आयोजन के विशेष सहयोगी स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश (लल्ला सोनी) सोनी आभार व्यक्त किया।

