नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड सिवनी मालवा द्वारा 29 जून 2026 को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कहारिया द्वारा संत कबीर दास की जयंती मनाई गई। संत कबीर दास भक्ति काल के एकमात्र ऐसे कवि हैं। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार के कार्यों में लगा दिया। कबीर जी कर्म प्रधान कवि के इनका उल्लेख उनकी रचनाओं में देखने को मिलता है। कबीर दास का संपूर्ण जीवन समाज सुधार हित में रहा। कबीर दास 15 वीं सदी के महान संत कबीर दास के जन्म के उपलक्ष में मनाई जाती है। यह मुख्य रूप से उनके द्वारा समाज में फैलाई गई धार्मिक एकता प्रेम और सामाजिक समरसता के संदेशों को याद करने के लिए मनाई जाती है। यह जयंती साल हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को मनाए जाते हैं। कबीर दास की जयंती में समिति के अध्यक्ष अमर गार्गव, सचिव अर्जुन सिंह सभी सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

