
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत रसूलिया क्षेत्र निवासी एक वयोवृद्ध ने पौने तीन लाख रूपए की साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रसूलिया हनुमान नगर निवासी ओमप्रकाश रघुवंशी 66 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर पेंशन कार्ड बनवाने का लालच देकर किसी ने 2,82,000 हजार रूपए उनके खाते से उड़ा दिए। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 389/26 धारा 317(4),319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

