
नर्मदापुरम / लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह आज मंगलवार 30 जून 2026 को नर्मदापुरम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे भोपाल स्थित चार इमली निवास से सड़क मार्ग द्वारा नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सुबह 11:30 बजे नर्मदापुरम पहुंचकर सर्किट हाउस में जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक जनपद पंचायत नर्मदापुरम परिसर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में सहभागिता करेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित रेवा सभाकक्ष में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेकर विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक उपरांत प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह दोपहर 2:45 बजे नर्मदापुरम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न 3:45 बजे भोपाल स्थित चार इमली निवास पहुंचेंगे।

