
नर्मदापुरम / गुरुवार को विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा द्वारा शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में खेल सामग्री की खरीदी में वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में कॉलेज पहुंचे थे, उन्होंने रिकार्ड भी देखा था। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने प्राचार्य सहित चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी सरिता मालवीय की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 624/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) एवं 318(4) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले में शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन, तत्कालीन भंडार शाखा प्रभारी, तत्कालीन लेखा शाखा प्रभारी/लेखापाल तथा भोपाल स्थित मेसर्स वैष्णवी इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि खेल कॉलेज में आई ही नहीं थी और पेमेंट के लिए आदेश हो गए थे। गुरुवार सायं प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन ने बताया कि सामान आ गया था, लेकिन सामान के पहले पेमेंट क्यों किया गया । इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच की गई और उन्हें दोषी पाया गया। प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन का आज 30 जून को रिटायरमेंट है। रिटायरमेंट के 1 दिन पूर्व हुई एफ. आई. आर.।

