
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम नगर समिति द्वारा वट ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य पर सोमवार, 29 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे सेठानी घाट में “श्री राम रोटी प्रसादी” सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारीक, जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ठाकुर, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू , पूर्व विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री दीपक पालीवाल, नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले एवं प अक्षत राजपूत की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाई तथा समाज से ऐसे सेवा एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागी बनने का आह्वान किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, नर्मदापुरम नगर समिति द्वारा “श्री राम रोटी प्रसादी” सेवा कार्यक्रम प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा के अवसर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

