

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मानक अग्रवाल तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डून पाण्डेय की सहमति से नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के अध्यक्ष कमलेश वाथरे द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम की कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया है। जिसमें ब्लॉक के 21 सदस्य कार्यकारिणी में लिए गये हैं। वार्ड नंबर 9 के निवासी कीर्ति मिश्रा को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व मिला है। श्री मिश्रा को उनके शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की हैं ।

