नर्मदापुरम / सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड में नर्मदापुरम नगर ब्लॉक अध्यक्ष सचिन निगौते को नियुक्त किया गया। श्री निगोटे की नियुक्ति पर सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय (अज्जू) सेनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद कुलदीप राठौर, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश महासचिव अमित खत्री, सेवादल नगर अध्यक्ष सलीम खान एवं कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

