

नर्मदापुरम / अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) और राष्ट्रीय बजरंग दल के 9वें स्थापना दिवस पर इटारसी के स्टेशन वाले हनुमान जी मंदिर में नए हनुमान चालीसा केंद्र का शुभारंभ कर संगीतमय पाठ किया गया और श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी ने बताया कि संगठन के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन में 24 जून से 7 जुलाई तक देश भर के प्रत्येक वार्ड और ग्राम समिति में स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत हनुमान चालीसा पाठ, पौधरोपण, स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर, गरीब परिवारों को वर्षाकालीन सहायता और बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण जैसे अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संगठन की मजबूती के लिए प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी, विभाग मंत्री विनोद कसार और जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर की अनुशंसा पर नई नियुक्तियां की गईं। जिसमें किरण वैष्णव को राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला अध्यक्ष, अंशुल राय को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला महामंत्री, रज्जन यादव को जिला कार्यवाहक, दिलीप वैष्णव को नगर अध्यक्ष, राजेश शर्मा को जिला मठ मंदिर प्रमुख और दीपक पवार को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। इस बैठक में एएचपी नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अखिल पटेल, शुभम कश्यप, रवि शर्मा, विजय मेहरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

