

नर्मदापुरम / भोपाल / प्रदेश में व साक्षरता दर बढ़ाने एवं प्रदेश को 100% साक्षर बनाने के उद्देश्य से नर्मदा पुरम की उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को क्रियान्वयन के लिए जिला एवं विकासखंड के अधिकारियों को भोपाल के राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र भोपाल में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक के ऐसे व्यक्ति जो किसी कारण बस औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते हैं, उन्हें उल्लास कार्यक्रम साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षर बनाया जाएगा। इस हेतु सर्वप्रथम उनका सर्वे कर एन ई एल पी एप पर पंजीयन कर एवं उनके समीप सामाजिक चेतना केंद्र पर उनके पठन-पाठन की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2027 तक संपूर्ण मध्य प्रदेश के साथ नर्मदापुरम भी 100% साक्षर होगा। जिले से जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विकासखंड नर्मदापुरम से गौरीशंकर राजपूत, सिवनी मालवा से हजारीलाल वाथवा, केसला से श्रीमती सुषमा मौर्य, माखन नगर से ललित कुमार सोनी, सोहागपुर से धनीराम लांजेश, पिपरिया से हर्ष मैहर एवं बनखेड़ी से हेमंत पटेल ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में साक्षरता का कार्य अपनी टीम के साथ करेंगे।

