

नर्मदापुरम / पोलियो रविवार 28/6/26, को “दो बूंद जिंदगी की”। 0 से 5 आयु के बच्चों को पोलियो वायरस से बचाने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून 2026 तक पूरे भारत में किया गया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बूथ 96 प्लेटफार्म नंबर 1 रेलवे स्टेशन इटारसी 276 में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। बूथ क्रमांक 96 में दल सदस्य विनम्र लोवंशी, रानू श्रीवास, रानी राठौर का सहयोग रहा । विशेष सहयोग प्रधान पाठक महेश रैकवार पीएमश्री कन्या शाला इटारसी, स्टूडेंट स्वास्तिक परसाई, स्वर्णिम लोवंशी, जिनकी मदद से ट्रेन के अंदर जाकर पोलियो ड्राप पिलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को निःशुल्क, जीवन रक्षक पोलियो वैक्सीन की दो बूँदें पिलाना है।

