
नर्मदापुरम / अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा में विराजमान जगन्नाथ महाप्रभु 29 को महा स्नान करेंगे। इसके बाद भगवान बीमार ही जाएंगे। 15 दिनों तक भगवान का उपचार चलेगा। उसके बाद 16 जुलाई को भगवान भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
मंदिर के ठाकुर राजा डा. आशुतोष कुमार शर्मा, समिति अध्यक्ष अजय रथ और मुख्य अर्चक बाबाजी प्रसाद दास द्वारा देव स्नान पूर्णिमा 29 जून को 108 घटों द्वारा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का स्नान होगा। उसके बाद प्रभु की रोगी होने की लीला होगा। करीब 15 दिनों तक भगवान का ओषधियों से उपचार होगा। उसके बाद प्रभु दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

