
नर्मदापुरम / इटारसी / लगातार हो रही बारिश और उसके बाद निकल रही धूप के कारण इटारसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में साँपों और अन्य सरीसृपों की गतिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं। बिलों में पानी भरने से ये जीव सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। इससे वन विभाग और सर्पमित्रों के पास लगातार रेस्क्यू कॉल पहुंच रही हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान सोंतलाई गांव से कोबरा, तवा कॉलोनी से मॉनिटर लिज़र्ड (घोड़ा), ऑर्डनेंस फैक्ट्री क्षेत्र से कोबरा, सवालखेड़ा से कोबरा, द पार्क क्षेत्र से धामन, दीवान कॉलोनी से ट्रिंकेट स्नेक तथा पिलापाल धाने से धामन का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सभी वन्यजीवों को बिना किसी नुकसान के उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
रेस्क्यू अभियान वन्यजीव अभिरक्षक अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में सर्पमित्र हर्ष प्रजापति, दीपक पवार, रितिक तिवारी एवं अमन प्रजापति की टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया।
सर्पमित्रों ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में यदि घर या आसपास साँप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो घबराएं नहीं और उन्हें मारने या स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें। साँप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित जीव हैं। ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग या अधिकृत सर्पमित्र को सूचना दें।
सर्पमित्र संपर्क सूत्र….
वन्यजीव अभिरक्षक….
अभिजीत यादव – 📞 9407186051
सर्पमित्र…..
* हर्ष प्रजापति – 📞 9516244705, 9575461191
* अभय चौरे – 📞 6269235332
* अमन सगोरिया – 📞 7000937380
* मोहित मेहरा – 📞 9755174934
* तन्नु ठाकुर – 📞 6232174929
* दीपक पवार – 📞 8120794626
* विशाल सरबर – 📞 7693088012
* सचिन दुलारे – 📞 9926146426
* रिषभ पटेल – 📞 7999225395
* लक्की सैनी – 📞 8120192253
* बलराम कनंठेले – 📞 8878207657
* पंकज केवट – 📞 7999886206
* अमीर कुरैशी – 📞 6265415105
* अभिजीत चौरे – 📞 9630569071
* रितिक तिवारी – 📞 9302415601
* अनम मलैया – 📞 9981834816
* सूरज अहिरवार – 📞 8109517020
* उदय सराठे – 📞 7489112900…..।

