
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में 28 जून, रविवार को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया जाएगा।
मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रशांत दीक्षित ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के पूर्व प्रातः 10:30 बजे बूथ पर कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा। इसके पश्चात प्रातः 10:35 से 10:55 बजे तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं के व्दारा प्रेरक उद्बोधन होगा। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिले के सभी मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

