
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल के वार्ड क्रमांक 21 एवं 22 के कैलासवासी शक्ति केंद्र क्रमांक-5 एवं वार्ड क्रमांक 19,20 महेश्वर शक्ति केंद्र क्रमांक 3 की बैठक वार्ड 20 मंडल उपाध्यक्ष चंदन शाह के निवास एवं 22 स्थित शक्ति केंद्र के प्रभारी सुमित गौर के निवास हनुमान नगर रसूलिया में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुनने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अखिलेश खंडेलवाल, नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, मंडल के प्रभारी चरणजीत, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महला, पार्षद बंटी परिहार, मंडल उपाध्यक्ष चंदन शाह, बूथ अध्यक्ष राकेश मेहरा, प्रशांत तिवारी, एल्डर मेन संतोष मीना, मंडल उपाध्यक्ष सुचित्रा यादव, नगर मंत्री कमल राव चव्हाण, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, दुर्गेश मिश्रा, सौरभ मेहरा, रामजीवन, विजय रघुवंशी, आरती पांडे, सुरेंद्र चौहान, शक्ति केंद्र प्रभारी सुमित गौर सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करें।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि शक्ति केंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथों को मजबूत करने के लिए नियमित बैठकें, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को निरंतर गति देना आवश्यक है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बन सके।
मंडल प्रभारी चरणजीत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। जनता की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
शक्ति केंद्र प्रभारी सुमित गौर ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर संगठन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ कराया जाएगा। साथ ही संगठन के आगामी अभियानों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। बैठक में शक्ति केंद्र के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

