
नर्मदापुरम / संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बोला कि बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण घटना है कि मासूम बच्चे जो अपना कैरियर बनाने कोचिंग में पढ़ाई कर रहै थे पर किसको पता था कि उनकी इतनी दर्दनाक मृत्यु होना है। ईश्वर इतनी दर्दनाक मृत्यु किसी को ना दे वह भी इतनी कम उम्र में। आज दिनॉंक 27 जून को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के सभी सदस्यों ने हाथ में सभी बच्चों की तस्वीर लेकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें संरक्षक सफलता तिबारी, नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, एन सी जैन, कमल झा, अशोक श्रीवास्तव, जयंती जैन, अनीता आर एल जैन, आशा बाजपेयी, रानी अरोरा, सिमरन अरोरा, सुषमा गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, अल्पना सक्सेना, शीला चौधरी, मिश्रा, विक्रम खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।सभी ने दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बच्चों की आत्मा को शॉंति मिले।

