
नर्मदापुरम / नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा नगर बीटीआई क्षेत्र में नाले और पंप हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी, वार्ड सुपरवाइजर, स्वच्छताकर्मी उपस्थित रहे।
स्वच्छता निरीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव, सीएमओ वैभव देशमुख और स्वच्छता शाखा प्रभारी दीक्षा तिवारी के निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते आज सीएमओ द्वारा निरीक्षण किया गया।
शनिवार को सीएमओ श्री देशमुख द्वारा नगर बीटीआई क्षेत्र में नाले पर बने पंप हाउस का निरीक्षण किया गया। बारिश में बनने वाली स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी नाले नालियों को उपयुक्त सफाई करें।

