

नर्मदापुरम / शहादत का पर्व मोहर्रम शहर नर्मदापुरम मे बहुत अक़ीदत के साथ मनाया गया स्थानीय रामलीला मैदान मे शाम होते ही शहर के तमाम ताज़िये ज़ियारत के लिए पहुंचे। साथ ही शहर के प्रमुख अखाड़े और सवारिया रात होते तक मैदान प्रांगण मे पहुंची। आवाम ने मैदान में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई। मोहर्रमं पर्व की आयोजक अंजुमन मुफ़िदुल इस्लाम कमेटी द्वारा समस्त ताजियेदारो और अखाड़े के उस्तादों का जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रभुत्व जनो द्वारा पुरस्कृत कर सम्मान किया ग्या। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मौला इमाम हुसैन के किरदार और किस तरह उन्होंने असत्य के खिलाफ लड़ते हुए त्याग समर्पण के भाव से इंसानियत को पैगाम देकर खुद को सच के रास्ते शहीद कर दिया, इस पर विचार व्यक्त किया। अंजुमन मुफ़िदुल इस्लाम कमेटी ने बेहतर इंतज़ामात और शांति और सद्भाव के साथ मनाये गये इस त्यौहार पर समस्त जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन का आभार माना कौमी एकता की मिसाल हमारा शहर नर्मदापुरम मे स्थानीय नागरिकों ने रामलीला मैदान पहुंचकर ताज़ियों के दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट की तत्पश्चात मशहूर क़वाल जुबेर अजमेरी ने देर रात तक क़व्वाली का समा बाँधा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर क़ाज़ी अशफ़ाक़, नायब क़ाज़ी हाफ़िज़ अलीम, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, हाजी मसूद एड., कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे, फैज़ान उल हक़, वाहिद सेठ, जब्बार खान, डा. मुबीन, गुलाम हैदर, रिज़वान खान, गुलाम मुस्तफ़ा, हबीब खान, शाकिर खान, मुन्ना पठान, रेहमान खान, मजीद खान, गफ्फार खान, नवीद कुरैशी, निसार खान, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, परवेज़ आदि उपस्थित रहे।

