
नर्मदापुरम/ बनखेड़ी थाना अंतर्गत पुलिस ने ठेनी फैक्ट्री के पास से पुलिस ने हथवास पिपरिया निवासी को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 8 हजार रूपए का अवैध गांजा बरामद किया है। बताया गया कि आरोपी अरुण कहार के पास से पुलिस ने 708 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

