
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत आनंद नगर आदमगढ़ क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित लगभग 85 हजार की सामग्री से हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है आनंद नगर आदमगढ़ निवासी महेश गौर के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात जो कि लगभग 85,000 कीमत के हैं, लेकर रफू चक्कर हो गए।इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

