इटारसी / 10 मोहर्रम यौमे आशूरा के दिन हज़रत इमाम हुसैन की याद में नाला मोहल्ला, भगत सिंह नगर स्थित गोसिया कब्रिस्तान में समाज सेवा से सक्रिय (C.B Group) द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर भी पौधारोपण किया गया। इस मौके पर ग्रुप के सभी सदस्य शेख यूनुस, मोईन खान, अमीर खान, मुबारिक खान, जावेद खान, फैजान अली, अफ़राज़ खान, अयान खान, साहिल रायन, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद समीर, शेख वाहिद, मोहम्मद सोहेल, अशरफ खान, अरमान खान एवं नीलेश राव शामिल रहे।

