
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में 14 गौ रक्षों को हुए आजीवन कारावास के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, प्रांत गोरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, प्रांत के सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान, बजरंग दल प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी एवं शिव राठौर जो स्थानीय समिति बनी हुई है। उसमें भी निरंतर कार्य कर रहे हैं, इसमें सम्मिलित होकर जो इन गौ रक्षों के लिए सतत लगी हुई है। उनके साथ मिलकर सभी 14 गौ रक्षको के परिवार के भरण पोषण के जब तक वह जेल से वापस नहीं आते इसकी जिम्मेदारी ली और न्यायालय प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु स्थानीय समिति जो इस कार्य में लगे हुए समाज के लोगों ने जबलपुर उच्च न्यायालय पहुंचकर इस कार्यवाही को पूर्ण कर लिया है और स्थानीय समिति ने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था को पूर्णता है स्वयं करने का निर्णय लिया है यह एक इन गौ रक्षों के और हिंदू सनातन धर्म के लिए बहुत अच्छा संदेश प्रेषित किया है। इन गोरक्षकों के हित में जो हिंदू संगठन सामाजिक लोग सामाजिक समितियां कार्य कर रही हैं। उन सभी का बहुत-बहुत साधुवाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने प्रेषित किया और कहां कि इन विपरीत परिस्थितियों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इन परिवारों का साथ कभी नहीं छोड़ेगा और हर संभव प्रयास हर संभव सहायता इन परिवारों को मुहैया कराएगा। ऐसा विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा ने कहा। इस अवसर पर संतोष पारीक, प्रवीण अवस्थी, शिशुपाल सिंह, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक लोकेंद्र मालवीय, नर्मदापुरम विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर, राजेंद्र राजपूत, सुभाष दुबे, चेतन राजपूत, नितिन मेशकर, प्रदीप दायमा, कैलाश दायमा, पवन कर, किशोर गौर, दीपक पटेल, सनूप यदुवंशी, राजू राय, सुशील गुहेर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

