
नर्मदापुरम / भाजपा नर्मदापुर मंडल की शक्ति केंद्र क्रमांक 9 शिव वार्ड नं 25, 31 की बैठक कार्यकर्ता अशोक यादव के निज निवास शंकर मंदिर सिवनी नाका, ग्वालटोली में आयोजित हुई। शक्ति केंद्र की बैठक में सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की। मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने कहा कि सभी योजनाओं को वार्ड से बस्ती स्तर तक पहुंचाने का काम करने का आव्हान किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे मंडल के प्रभारी चरणजीत सिंह ने केंद्र शासित एवं प्रदेश की योजनाओं से अवगत कराया, संचालन प्रशांत पालीवाल एवं आभार गोरी शंकर यादव ने किया । बैठक में मण्डल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, मंडल प्रभारी चरणजीत सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक पार्षद नरेंद्र पटेल, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रशांत पालीवाल, नगरमंत्री कमल राव चव्हाण, पूर्व पार्षद रूपराम यादव, गोरीशंकर यादव, लखनलाल यादव, नितिन यादव, मनोज यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, मनीष यादव, प्रदीप यादव, नवल किशोर यादव, लालू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

