
नर्मदापुरम / भाजपा के व्यावहारिक, शालीन वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी भोपाल में विशेष उत्साह देखा गया। इस आत्मीय अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने भोपाल स्थित उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल रहा। इस विशेष अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता एवं भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी नेताओं ने श्री गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके प्रति अपना सम्मान और स्नेह प्रकट किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी और उपस्थित अन्य नेताओं ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए उमाशंकर गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्जवल जीवन की कामना की। इस दौरान निवास पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।

