
सिवनी मालवा / सपॉक्स स्पीक जिला इकाई नर्मदा पुरम के जिला अध्यक्ष कृष्णदेव नारायण त्रिपाठी द्वारा सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संस्था जिला इकाई नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में संविधान के प्रदत्त अधिकारों एवं शक्तियों का उपयोग करते हुए दिनांक 17 जून 2026 को सिवनी मालवा में बैठक में सर्वसम्मति से मिले हुए निर्णय अनुसार संस्था की तहसील सिवनी मालवा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिक्षा विभाग से रोहित रघुवंशी तहसील अध्यक्ष, हरगोविंद गौर कोषाध्यक्ष, मुकेश तिवारी उपाध्यक्ष, रामस्वरूप भारती महामंत्री, राजेंद्र परमार मीडिया प्रभारी, विक्रम सिंह रघुवंशी प्रवक्ता मनोनीत किए गए हैं। अनु विभाग सिवनी मालवा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिक्षा विभाग से निशांत पाठक अनु विभाग अध्यक्ष, ललित रघुवंशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भागीरथ योगी उपाध्यक्ष विजय सिंह लोवंशी, महामंत्री लोकेश गौर सचिव, श्रीमती निधि रघुवंशी, सह सचिव महेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप गौर, मीडिया एवं कार्यालय प्रभारी विजय सिंह राजपूत अनु विभाग प्रवक्ता मनोनीत किए गए हैं। दूसरी और सपॉक्स के जिला अध्यक्ष द्वारा पूर्व जारी आदेश को निरस्त करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा के प्रभारी प्राचार्य राममोहन रघुवंशी को जिला इकाई नर्मदा पुरम में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है

