

नर्मदापुरम / पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान “SAFE CLICK-2026 2.0” दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत प्रतिदिन जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पृथक-पृथक स्थानों जैसे स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों, बैंकों, पेट्रोल पंपों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आमजन, छात्र-छात्राओं, शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों को जागरुक किया जा रहा है । विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी धोखाधड़ी, निवेश एवं लॉटरी ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा बैंकिंग साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी जा रही है । अभियान के अंतर्गत बैनर, पोस्टर, पैंप्लेट, नुक्कड़ नाटक, कार्यशाला, सेमिनार, रैली, शपथ कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता करते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cyber crime.gov.in के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया जा रहा है । इसी तारतम्य में दिनांक 25 व 26 जुलाई को जिले के समस्त थानों द्वारा अलग -अलग स्थानों जैसे पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान, हाट बाजार, दुकानों, कोचिंग संस्थानों एवं भीड-भाड वाले इलाकों में क्यूआर कोड, व ऑनलाइन भुगतान सुरक्षा की जानकारी देते हुए सायबर जागरुकता संबंधी शपथ दिलाकर पैंप्लेट वितरित किये गए ।
नर्मदापुरम पुलिस की अपील…
सुरक्षित डिजिटल जीवन हेतु जागरूक बनें, सतर्क रहें।

