
नर्मदापुरम / दिनांक 24.06.2026 को प्रातः 09 बजे डायल-112 के माध्यम से थाना माखननगर में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोटगांव स्थित एक खंडहर मकान में संजय उर्फ जितेन्द्र मालवीय (उम्र 35 वर्ष) का शव संदिग्ध अवस्था में खून से सना हुआ पड़ा है । सूचना मिलते ही थाना माखननगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। निरीक्षण के दौरान मृतक की गर्दन पर गहरा घाव पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर संजू चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी माखननगर निरी कंचन सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान घटना स्थल का FSL टीम के द्वारा निरीक्षण कराया गया। मृतक की मृत्यु का कारण जानने हेतु, सिविल ड्रेस में गाँव मे पुलिस कर्मी लगाए गए. जो जनचर्चा व गाव में होने वाली बातों पर ध्यान दे रहे थे, गांव के लोगों को विश्वास में लेकर ये जानकारियां प्राप्त हुई कि मृतक के जीजा घनश्याम मालवीय के द्वारा घटना की है । परिजनों एवं साथियों से पूछताछ तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेह मृतक के जीजा घनश्याम मालवीय पर ही गया । पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने काफी मुश्किल से अपराध स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक शराब के नशे में आए दिन घर एवं पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद करता था तथा घर में आग लगाने की धमकी देता था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सुनसान स्थान पर ले जाकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए बसूले से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बसूला एवं घटना के समय पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर जप्त किए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सराहनीय कार्य…
संजू चौहान, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर,
निरी. कंचन सिंह थाना प्रभारी माखननगर, उनि. आकाशदीप पचाया,
सउनि. प्रकाश सिंह राजपूत, सउनि. वीरेंद्र शुक्ला, प्र.आर . रितेश यदुवंशी (थाना कोतवाली), प्र.आर. 674 कैलाश, प्र.आर. 321 अजय, आर. 20 नरेश मलिक, आर. 37 गजेन्द्र चौहान, आर. 795 रविन्द्र, आर. 346 राहुल, म.आर. 939 सलोनी, म.आर. 959 स्वाति, प्र.आर. चालक श्याम, आर. राहुल पावर, सैनिक अशोक की रही।
उक्त अंधे कत्ल के त्वरित एवं सफल खुलासे में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

