नर्मदापुरम / इटारसी / आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक करने के लिए रविवार दिनांक 28 तारीख को आप पार्टी के प्रदेश के सह प्रभारी अनिल लाकड़ा एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री रेवाराम पटेल, प्रदेश संगठन सचिव विजेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष दीनू यादव नर्मदापुरम सराफा लाइन के कन्यकुंज भवन इटारसी में समीक्षा बैठक आयोजित की गईं है । इसमें संगठन के विस्तार हेतु चर्चा की जाएगी एवं आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को किस तरीके से विस्तार किया जाए, इस पर विचार विमर्श किया जाएगा एवं नर्मदापुरम की चारों विधानसभा में अलग-अलग बैठक होगी।

