

नर्मदापुरम / क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के बैनर तले आज किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई, क्योंकि ट्रैक्टर रैली की परमिशन प्रशासन द्वारा ली गई थी। जब रैली निकल रही थी और दौरान स्कूलों की भी छुट्टी हो गई थी, जिस वजह से गैरेज लाइन तिराहे पर ब्रिज के पहले कई स्कूल बच्चों के ऑटो एवं वेन आधे घंटे खड़े रहे, जिसमें बच्चे बैठे रहे। क्योंकि ब्रिज पर रसूलिया तरफ से ट्रैक्टरों की रैली शहर तरफ आ रही थी, जब रैली खत्म हुई जब इन वाहनों को ब्रिज के ऊपर से रसूलिया तरफ जाने दिया। इस दौरान बच्चे धूप में ऑटो एवं वाहनों में भूखे प्यासे बैठे रहे। रैली निकलने का समय एवं स्कूल की छुट्टी होने का एक ही समय था, प्रशासन को ट्रैक्टर रैली अलग-अलग करना था जिससे यह समस्या नहीं बनती।

