नर्मदापुरम / इटारसी शहर की प्रतिभाशाली बेटी शाहिस्ता खान का खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के पद पर चयन होने से पूरे नगर में हर्ष का वातावरण है। शाहिस्ता खान वरिष्ठ शिक्षक एवं समाजसेवी आर.के. टेलर मासाब की पोती हैं। इस उपलब्धि पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय एवं नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी के अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने आज उनके निवास पहुंचकर शाहिस्ता खान को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई प्रेषित की। नेताओं ने कहा कि शाहिस्ता खान की यह सफलता नगर की युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन एवं समर्पण ने इटारसी का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष निशा बकोरिया, युसूफ पठान, शेरू खान, सोनू बकोरिया, अर्चना सोलंकी सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने शाहिस्ता खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

