
नर्मदापुरम / निर्जला एकादशी जिसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है, सभी 24 एकादशी मे सबसे श्रेष्ठ और फलदायी मानी जाती है, पदम् पुराण के अनुसार जो मनुष्य इस एकादशी का व्रत पूरी निष्टा से रखता है, उसे सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस उपलक्ष्य में माँ नर्मदा भोग सेवा समिती ने निर्जला एकादशी पर सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदीर पर श्रद्धालुओं को फल्हारी खिचड़ी का वितरण किया। इस समय संस्था के संरक्षक हँस राय, अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, श्रीमती पप्पी सैनी, राजा सैनी,अंकुर, स्मिता शर्मा, रितेश शर्मा, योगेश राठौर, संजय यादव, अमित राजपूत, अर्जुन ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित थे।

