
माखन नगर / ग्राम शुक्करवाड़ा फॉर्म में वित्तीय साक्षरता का कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि LDO सुश्री पूर्वी श्रीवास्तव, LDM चंद्रमोहन कुमार, DDM दीपक पाटिल, सरपँच दिलीप भल्लबी, वरिष्ठ समाज सेवी गेंदालाल तोमर, AFC राकेश गोस्वामी, सेंटल बैंक bc भुपेन्द्र यादव, AFC हर्ष तिवारी एवं ग्राम के खाता धारकों ने भाग लिया। सर्वप्रथम आतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड से बचाव एवं अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, डाउनलोड केसीसी अकाउंट re kyc acount, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन हर्ष तिवारी ने किया आभार राकेश गोस्वामी ने माना।

