
नर्मदापुरम / यातायात डी एस पी संतोष मिश्रा ने बताया कि आज निकलने वाली ट्रेक्टर रैली के कार्यक्रम में मौसम को देखते हुए आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब ट्रेक्टर रैली रसूलिया ओवरब्रिज से प्रारंभ होकर रसूलिया, भोपाल तिराहा, ओवरब्रिज तिराहा, अम्बेडकर तिराहा, टैक्सी स्टेंड, होंडा चौक, एसएनजी स्कूल होते हुए नेहरू पार्क, पानी की टंकी, डीपीओ चौराहा, कोठी बाजार, पीपल तिराहा, एजेके तिराहा, मीनाक्षी चौक होते हुए मंडी परिसर ग्राउंड पहुंचेगी। सभा और ज्ञापन की कार्यवाही मंडी परिसर में होगी इसके उपरांत समस्त कृषक अपने ट्रैक्टरों सहित अपने गंतव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करेंगे।

