

नर्मदापुरम / जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. एस. पटेल ने वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी टी. एस. चौहान, राजेश अग्रवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी रामकुमार दुबे, अभिषेक शुक्ला एवं प्रशांत पालीवाल की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कोर्ट परिसर स्थित संघ के सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से 15 जुलाई को मतदान कराए जाने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, दिग्गजों ने ताकत झोंकी है। भले ही अभी नामांकन की प्रक्रिया शुरू होनी है, लेकिन अध्यक्ष और सचिव पद के दावेदारों ने बार रूम से लेकर कोर्ट परिसर तक वकीलों से संपर्क शुरू कर दिया है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में त्रिकोणीय और बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए मनोज जराठे, राजीव दुबे, प्रदीप चौबे, अजय प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र राजपूत। वहीं सचिव पद के लिए आशीष राजपूत, अनुपम दुबे संभावित प्रत्याशी हैं।
बार परिसर में चर्चाएं और सियासी सरगर्मी चरम पर है। जितेंद्र सिंह सेंगर सचिव के दावेदार हैं, वहीं अनुपम दुबे भी दावेदार हैं। दावेदार अपने समर्थकों के साथ हर टेबल और चैंबर तक पहुंचकर वकीलों से अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। निर्वाचन कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पटेल ने चुनाव की विस्तृत रूपरेखा जारी करते हुए बताया कि प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी चुनाव प्रक्रिया निर्धारित तिथि व समय नामांकन पत्र प्राप्ति 27 जून से 29 जून 2026 नामांकन पत्र जमा करना । 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 नामांकन पत्रों की जांच 2 जुलाई नाम वापसी की अंतिम तिथि 3 जुलाई अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन। मांगें जो प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगी युवा वकीलों (जूनियर्स) का हित नए वकीलों के लिए स्टाइपेंड की व्यवस्था और कोर्ट परिसर में उनके बैठने के लिए पर्याप्त स्थान। अधिवक्ता कल्याण बीमार या आर्थिक रूप से कमजोर साथियों के लिए मेडिकल फंड और वेलफेयर योजनाओं को धरातल पर उतारना। बुनियादी सुविधाएं बार रूम का आधुनिकीकरण, पीने के साफ पानी की मुकम्मल व्यवस्था और कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। पुराना कार्यकाल बनाम नए वादे पूर्व सचिव मनोज जराठे के पुराने कार्यकाल के कामों और नए दावेदारों के वादों के बीच वकील साथी लगातार तुलना कर रहे हैं। कार्यक्रम की घोषणा के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एस. एम. ठाकुर, एम. एस. चौहान, रमेश परिहार एवं के. के. जराठे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और संघ के सदस्य उपस्थित रहे। अब सभी की नजरें 3 जुलाई पर टिकी हैं, जब नाम वापसी के बाद चुनाव की असली तस्वीर और उम्मीदवारों के अंतिम चेहरे साफ हो जाएंगे।

