
नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम कोट गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी । इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि युवक संजय मालवीय का किसी रिश्तेदार से झगड़ा हुआ था और फिर उसका शव बुधवार को गांव के पास ही मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस का कहना है कि धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है । खबर मिलते ही माखन नगर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। अब जांच की जा रही है।
इनका कहना है…
एक युवक की हत्या गला रेतकर हुई है। पुलिस टीम गठित कर हत्यारे को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अभी केस दर्ज कर लिया है जल्द ही हत्यारे को पकड़ा जाएगा।
संजू चौहान,
एसडीओपी सुहागपुर।

