
नर्मदापुरम / नगरपालिका के डे एनयूएलएम के माध्यम से संचालित स्वसहायता समूहों की आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने स्वसहायता समूहों की महिलाओं से रोजगार को बढ़ाने, स्वरोजगार को स्थापित करने वन टू वन चर्चा की गई। बैठक में कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, डे एनयूएलएम की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, उपयंत्री रीना गुप्ता, गौरव वर्मा, सतीष यादव सहित बड़ी संख्या में स्वसहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर सीएमओ ने स्वसवहायता समूहों को टिप्स भी दिए साथ ही उन्होंने कहा कि नपा से मिलने वाले सहयोग और मार्गदर्शन का उपयोग कर अपने स्वरोजगार को बढ़ाने का प्रयास करें। इस अवसर पर उन्होंने स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित अचार एवं सामग्री का अवलोकन किया।

