
नर्मदापुरम् / शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा स्वच्छता शाखा की बैठक ली गई। बैठक में सीएमओ श्री देशमुख ने सफाई टीम को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह में नगर के समस्त बड़े नाले नालियों की सफाई हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। जहां कहीं नाले नालियों पर पक्के अतिक्रमण कर लिए गए हैं उन्हें तत्काल हटाए जाएं। बैठक में स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी, पर्यवेक्षक संजय लुटारे, विशाल शर्मा, प्रशांत अवस्थी, अरविंद बड़गूजर, बैजू लुटारे, आलोक दोहरे आदि उपस्थित थे।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि सीएमओ श्री देशमुख द्वारा सफाई कर्मचारियों की बैठक ली गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई अभियान में जो भी संसाधनों की जरूरत होगी वह तत्काल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ श्री देशमुख द्वारा स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाएं। साथ ही समझाइश दें। इसके बाद भी कोई गंदगी करता है तो उस पर जुर्माने की कार्रवाई करें।

