
इटारसी / इटारसी पुलिस थाने में पांच लोगों ने एक आवेदन दिया जिसमें सौरभ गौर पिता मधुसूदन गौर इंजीनियर ठेकेदार जो महाठग निकला एवं लोगों के लाखों लेकर अधूरे मकान छोड़कर भागा गया है।
इटारसी के शुभालय ग्रीन सिटी में मकान निर्माण के नाम पर महाघोटाला किया। खुद को इंजीनियर एवं ठेकेदार बताने वाले सौरभ गौर पिता मधुसूदन गौर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सौरभ गौर ने लेबर रेट पर मकान बनाने का ठेका लिया एवं एडवांस में मोटी रकम वसूली। फिर बिना सूचना काम छोड़कर फरार हो गया। गंभीर तकनीकी खामियों के साथ अधूरे मकान छोड़ गया। एक मकान मालिक से 1 लाख, दूसरे से 30 हजार तक कार खरीदने के नाम पर लिए है।
गृह प्रवेश के दिन तक काम अधूरा छोड़कर सौरभ गौर फोन बंद कर गायब हो गया, साइट पर जाना बंद कर दिया। मकान मालिकों को दूसरे कारीगर से काम कराने पर मजबूर किया, लाखों का अतिरिक्त खर्च भुगतना पड़ा।
शिकार हुए दीपक तिवारी अधिवक्ता, दीपक राजपूत, चंद्रभान राय, हितेश चौरे, राममोहन सिंह राजपूत समेत 5 पीड़ितों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन। सौरभ गौर मोबाइल नंबर 6261334922 के खिलाफ FIR होना चाहिए एवं हमें हमारे रूपये वापस मिलना चाहिए।
पीड़ितों के पास अधूरे घटिया काम के फोटो-वीडियो मौजूद हैं। हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ितों को अब पुलिस से उम्मीद कि उन्हें जल्द ही न्याय मिल सकेगा।

