
नर्मदापुरम / थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में दर्ज अपराध क्र. 460/2022 धारा 147,148,341,307,302 भादवि के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा का आदेश पारित करने उपरांत, उक्त आदेश के विरोध में कतिपय सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक एवं भ्रामक पोस्ट अपलोड की जा रही है जो कि माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश के संबंध में सामाजिक व व्यक्तिगत रूप से तर्कसंगत नहीं है। इस प्रकार की पोस्ट को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों पर नर्मदापुरम पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने एवं आपत्तिजनक पोस्ट को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के विरुद्ध थाना सिवनी मालवा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। नर्मदापुरम पुलिस की आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की किसी भी भड़काउ या आपत्तिजनक पोस्ट एवं उक्त न्यायालयीन आदेश के संबंध में अनर्गल टीका टिप्पणी करने से बचें।

