
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम के सेक्टर क्रमांक 04 (बागरातवा सेक्टर) की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव ने अपने ग्राम मानागांव में विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा ने पूर्व में किए गए कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों तथा नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव (अध्यक्ष), हरिनारायण यादव (सचिव), ब्रजमोहन यादव (पूर्व भारतीय सेना), विजय यादव, रोहित, दीपक, हर्षित, जयकुमार, आकाश एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

