


नर्मदापुरम / मन में अगर किसी कार्य को करने का जज्बा हो तो कोई भी बाधा रुकावट नहीं डालती है, शहर की बहू रेखा रतनानी ने यह सिद्ध कर दिया है। बता दें कि अपने ग्रहस्थ जीवन से समय निकालकर उन्होंने कई पुस्तक भी लिखी है, जिस वजह से आज उनका नाम शहर के चुनिंदा साहित्यकारों में शुमार हो गया है। मंगलवार को शहर के एक निजी रिसोर्ट में “नर्मदापुर से नर्मदापुरम” तक उनकी स्वरचित पुस्तक का विमोचन हुआ। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि श्रीमती रतनानी की यह पुस्तक मैंने पड़ी है और आप सभी को भी इस पुस्तक को पढ़ना है, इस ग्रंथ में नर्मदा पुरम के विशेषाधिकार एवं यहां की संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा ने की, विशिष्ट अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और विधायक भगवान दास सबनानी रहे। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष नीतू यादव, इटारसी नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, सुधीर पटेल, भूपेन चौकसे, मनीष दरयानी और पब्लिकेशन से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। पुस्तक के विमोचन पर शहर की गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिससे देखने पर लग रहा है कि श्रीमती रतनानी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ रही है।

