
नर्मदापुरम / हरियाली के पास अमृत पेयजल पाइप लाइन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार बार फोड़ा जा रहा है। जिससे पेयजल संबंधी समस्या नगर में व्याप्त हो रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा सिटी कोतवाली में लिखित में आसामाजिक तत्वों पर एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया गया है।
जल शाखा प्रभारी श्रीमती रिछारिया ने बताया कि किसी आसामाजिक तत्व द्वारा अमृत पेयजल पाइप लाइन को डेमेज किया जा रहा है। जिससे इस गर्मी के मौसम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है, इसकी लिखित शिकायत कर अज्ञात असामाजिक तत्वों पर एफआईआर का आवेदन दिया है। श्रीमती रिछारिया ने बताया कि नपाध्यक्ष एवं सीएमओ वैभव देखमुख के निर्देशन में पाइप लाइन रिपेयरिंग का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है। जल्द ही नगर की पेयजल सप्लाई सुचारू हो जाएगी।

