
नर्मदापुरम् / मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा मंगलवार कों नगरपालिका कार्यालय की समस्त शाखा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बारीकी से अवलोकन करते हुए कार्यालय में स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी सहित अन्य नपा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी से परिचय प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। साथ ही किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न हो। जो भी कर्मचारी कार्यालय में ड्यूटी करते हैं वे अपने स्थान उपस्थित रहें। कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखें। सभी रिकार्ड सिस्टोमेटिक हो। उन्होंने बताया कि कार्यालय में कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है इसलिए अपनी शाखा में समयानुसार उपस्थित रहें।

